औरंगाबाद :कुटुम्बा विधायक राजेश राम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगो ने दी बधाई

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेश राम को अखिल भारतीय बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर नवीनगर के काँग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच हर्ष व्याप्त है। वही लोगो ने राजेश राम को बधाई दिया है।औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से पिछले दो बार से लगातार विधायक रहे राजेश राम को कांग्रेस पार्टी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश राम अनुसूचित जाति से आते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं। साथ ही राजेश राम को संगठन का अनुभव भी रहा है।
राजेश राम के पिता दिलकेश्वर राम का बिहार की राजनीति में खासा दबदबा रहा था और वे कई बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। नवीनगर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष संतन सिंह के आवास स्थित कार्यालय पर बुधवार को बैठक आयोजित कर राजेश राम को नवीनगर प्रखंड के जनता की ओर से बधाई दिया। बैठक मे अध्यक्ष संतन सिंह,प्रोo सुनील बॉस सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि विधायक राजेश राम क्षेत्र के युवाओ के दिलों में बसने वाले मिलनसार नेता हैं।
विधायक राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी,राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव के बेनु गोपाल, कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सांसद निखिल कुमार के प्रति हार्दिक आभार जताया है। बधाई देने वाले में कांग्रेस नेता शैलू दुबे ,श्यामबिहारी सिह, सत्येन्द्र सिंह,सुनील बॉस रविन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र सिह, रविन्द सिंह, रणजीत सिंह, इंटक के श्री पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, शंकर प्रसाद, बाल मुकुन्द सिह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।