दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, पति समेत आठ लोगो पर मामला दर्ज

0
IMG-20250131-WA0000

संदीप कुमार

Aurangabad – जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी टीका गांव की एक शादीशुदा महिला जुली कुमारी ने दहेज प्रताड़ना के मामले में अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इस सिलसिले में पीड़ित महिला के द्वारा लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि उनकी शादी 14.5.22 को टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी टीका गांव निवासी मुरारी पाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। शादी के कुछ दिन के बाद से ही उसके पति, ससुर,सास,भसुर,गोतनी,ननद समेत अन्य लोग उनके पिता से पैसे की मांग करने लगे। जबकि उनके पिता के द्वारा दहेज के रूप में पैसे एवं सोने चांदी के कई आभूषण दिए थे। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक मेरे पति व उनके घर वाले दहेज नहीं मिलने की बात करने लगे और मारपीट करने लगे।

सूचक में दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट किया गया। तथा पैसे तथा गाडी की मांग कर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। मामले में महिला द्वारा अपने पति मुरारी पाल,ससुर रामवतार पाल,सास कमला देवी,ननद कुसुम कुमारी,सुषमा कुमारी,मीना देवी,भसुर रामाशीष पाल,गोतनी रंजू देवी को आरोपित बनाया है।इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस महिला के आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर आगे की कारवाई कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed