Aurangabad:अनियंत्रित होकर एनएच -19 पर पलटी बाइक,एक की मौत,दो घायल

0
IMG-20250130-WA0296

संजीव कुमार –

Magadh Express औरंगाबाद जिले में अनियंत्रित होकर एक बाइक पलटने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये हैँ।जिसमे एक युवक की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम मे रास्ते मे हो गयी है।घटना गुरुवार की शाम मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के समीप एनएच -19 की है।मृतक गया जिले के आमस थाना अंतर्गत बोधी स्थान निवासी सियाराम यादव के पुत्र गौरव कुमार शामिल है।

वहीं घायलों मे मदनपुर प्रखंड के मिठईया निवासी ब्रम्हसार यादव के पुत्र नितीश कुमार एवं खिरियावां निवासी लखन पाल के पुत्र सोनू कुमार शामिल हैँ।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो युवक एक बाइक से औरंगाबाद से मदनपुर लौट रहे थे।उसी दौरान कुशहा मोड़ के समीप एनएच -19 पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और तीनो युवक घायल हो गये।

स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सीएचसी मदनपुर मे भर्ती किया गया।जहाँ पर चिकत्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।घायलों मे गौरव कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जिसकी मौत मगध मेडिकल कॉलेज गया ले जाने के क्रम मे रास्ते मे ही हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed