Aurangabad:अज्ञात अपराधियों ने नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मार की ह्त्या

0
IMG-20241130-WA0091

संदीप कुमार

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मीना देवी के पति नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह कार से औरंगाबाद से घर लौट रहे थे इ।

सी क्रम में नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गाडी रोककर कनपटी में उन्हे गोली मारकर हत्या कर दी।वही अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है।इस घटना को लेकर आम जन मे काफी आक्रोश है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed