औरंगाबाद : देव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत के 30 स्वच्छता कर्मियों को पैर धोकर अंगवस्त्र से किया सम्मानित

0
d555242f-c2f6-40d5-bb1b-4c3438f99d9f

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक पौराणिक विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 99 जयंती को सुशासन दिवस के रूप धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अलोक कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रिंकू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले देव नगर पंचायत के 30 स्वच्छता कर्मियों के पैर प्राक्षालन किया इसके बाद सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उपस्थित लोकसभा विस्तारक औरंगाबाद विकास राय उर्फ़ भोजपुरिया बाबा ,विधानसभा विस्तारक सुधीर दास ,भाजपा नेता चंदन कुमार सिंह उर्फ़ चूड़ा सिंह ,दीपक कुमार सिंह ,शत्रुधन चौधरी ,पप्पू कुमार पिंटल ,समीर मिश्रा सहित सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया।


भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के विकास के मानक तय किए। जिस रोड को आज हम राष्ट्रीय राजमार्ग टू के नाम से जानते है पूर्व में इस सड़क को हम सभी लोग जानते शेरशाह के नाम से जानते थे। इसका आमूलचूल परिवर्तन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने किया।इनके सरकार में प्रधानमंत्री स्वर्णिम सड़क चतर्भुज परीयोजना नाम दिया गया। आगे उन्होंने कहा की अटल बिहारी वाजपेई कहते थे कि सड़क से समृद्धि की ओर जाया जा सकता है। इसको लेकर अटल बिहारी वाजपेई ने सड़क से सुशासन की कल्पना किया। गांव के घर और झोपड़ी में बिजली पहुंचाने और बल्ब जलाने के लिए ज्योति कुटीर योजना लाया।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने गरीब के घरों में अन की कमी न हो इसको लेकर अंत्योदय योजना चलाया। आज उसी अंत्योदय योजना को साकार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अस्सी करोड़ गरीबों के घरों तक मुफ्त अनाज की व्यवस्था कोरोना काल से किए है।जो आज गरीब के घर में अनाज मिल रहा है।इसके बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लागू करके गरीबों के घरों को धुआं मुक्त करने का काम किया है।आगे उन्होंने सभी लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कैंपेन के बारे में बताया और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र,आत्मनिर्भर राष्ट्र एवं स्वालंबी राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया।इस दौरान राजेश पाठक ,नितेश कुमार सिंह ,गोपाल पाठक ,मनोज कुमार गुप्ता ,शंकर राम ,ललन राम ,गंगा डोम ,मनीष राम ,शम्भू राम ,टूटू राम ,प्रीतम डोम ,विजय डोम ,पिंकी कुमारी ,उदित डोम ,रौशन राम ,रवि राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed