औरंगाबाद: एसपी के निर्देश पर देव थाना पुलिस ने युवती को दो घंटे के अंदर सकुशल घर पहुंचाया

0
FB_IMG_1680585609817

Magadh Express:सोमवार की संध्या औरंगाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक 16 वर्ष की लड़की, जो अपना नाम -पता नहीं बता पा रही है, देव थाना के पचोखर गांव में है। सूचना को पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद द्वारा गंभीरता से लेते हुए सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, देव थाना को निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार देव थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित ग्राम पचोखर पहुंचकर उक्त लड़की को महिला सिपाही अनिशा रौशन के संरक्षण में देव थाना लाया गया।

थाना पर महिला सिपाही अनिशा रौशन द्वारा उक्त लड़की से प्रेम पूर्वक नाम-पता पूछा गया तो उसके द्वारा अपना नाम मंजू कुमारी, बताया गया । पुनः सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने पर पता चला कि लड़की औरंगाबाद जिलान्तर्गत अम्बा थाना क्षेत्र की है, जिसे तत्काल (दो घंटा के अंदर) थानाध्यक्ष देव मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा उसकी माता दुलारी देवी को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed