औरंगाबाद:31मार्च से 05अप्रैल तक ऐतिहासिक उमंगेश्वरी शक्तिपुंज आश्रम मे होगा श्री उमंगेश्वरी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन,जोरो पर है तैयारी

0
IMG-20230324-WA0030

संजीव कुमार –

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक उमगा पर्वत पर श्री उमंगेश्वरी शक्तिपुंज आश्रम मे 31 मार्च से 05 अप्रैल तक श्री उमंगेश्वरी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरो पर है।मंदिर परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों मे साफ सफाई,यज्ञ मंडप की पेंटिंग के साथ ऊपर पहाड़ तक पानी पहुँचाने को लेकर बोरिंग की व्यवस्था की जा रही है।इस महायज्ञ के बारे मे उमगा पर्वत के मुख्य पुजारी बालमुकुंद पाठक ने बताया कि, ऐतिहासिक उमंगेश्वरी धर्म स्थल पर 31 मार्च से 05 अप्रैल तक श्री उमंगेश्वरी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

जिसमे 31 मार्च को यजमान का संस्कार,01 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा,पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश एवं 04 अप्रैल तक रात्रि मे विद्वान वाचकों के द्वारा प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।05 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुती एवं विशाल भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।उन्होंने बताया कि,माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है।दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है उसे शतचंडी यज्ञ बोलते हैँ।इस यज्ञ को गणेश जी,भगवान शिव,नव ग्रह और नव दुर्गा(देवी) को समर्पित करने से मनुष्य जीवन धन्य होता है।

यज्ञ को लेकर तैयारी मे लगे पूर्व पंचायत समिति राकेश सिंह,अरबिंद सिंह,सुबोध सिंह,धनंजय सिंह,दुधु सिंह,पैक्स अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह,रविन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह आदि ने बताया कि,यज्ञ को लेकर हर तरह की तैयारी की जा रही है।यज्ञ मंडप के सजावट, ऐतिहासिक उमंगेश्वरी दरबार,सूर्य मंदिर परिसर की सफाई,लाइट की व्यवस्था एवं मंदिर के निचे की साफ सफाई जारी है।वहीं यज्ञ मे आये विद्वान पुजारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उमंगेश्वरी धाम तक पानी पहुँचाने के लिए पहाड़ के निचे उतर दिशा मे स्थित महिषासुर स्थान के समीप बोरिंग कराया जा चुका है।मोटर पंप लगाकर पाइप के माध्यम से पानी की सप्लाई ऊपर तक की जायेगी।लोगों ने बताया कि, धार्मिक कार्यों मे सबका सहयोग एवं समर्पण से मन को शांति प्रदान होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed