औरंगाबाद :मदनपुर जहरीली शराब काण्ड के वांछित अभियुक्त प्यारेलाल चौधरी गिरफ्तार

0
madanpur

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के मदनपुर काण्ड सं0-256/22 दि0-22.05.22 धारा-272/273/304/120बी भा०द०वि० एवं 3 (1) (a) / 3(2)(v) अनु०जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधि० यह काण्ड वादिनी शारदा देवी पति -अशोक पासवान उर्फ पप्पु पासवान सा०-खिरियावां थाना-मदनपुर जिला – औरंगाबाद के फर्दब्यान के आधार पर 08 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के विरुद्ध जहरीली शराब बेचने एवं वंदिनी के पति एवं अन्य लोगों के द्वारा पीने से मौत हो जाने के आरोप में दर्ज कराया गया।

काण्ड अनुसंधान के क्रम में 04 अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों की उक्त काण्ड में संलिप्तता पायी गयी, जिसमें 09 अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है एवं शेष फरार चल रहे अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त प्यारेलाल चौधरी उर्फ कमल चौधरी पे०-स्व० मंदु चौधरी सा० -खिरियावा थाना-मदनपुर जिला – औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed