Aurangabad :बिहार रेजिमेंट के जवान नवलेश ठाकुर का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

0
IMG-20260817-WA0066

गौतम उपाध्याय

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत उपहारा थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव निवासी और भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट में कार्यरत जवान नवलेश ठाकुर (लगभग 35 वर्ष) का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरा इलाका “नवलेश ठाकुर अमर रहें” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वे बीते 1 वर्ष से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे।पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता देवनंदन ठाकुर, पत्नी अनुपमा देवी तथा 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व 10 वर्षीय पुत्री नैन्सी कुमारी को संभालना ग्रामीणों के लिए कठिन हो रहा था।

पुत्र ने दी मुखाग्नि

उपहारा पुनपुन नदी पर सोमवार को राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। के साथ अंतिम संस्कार किया गया, पुत्र अंश ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया,इस दौरान सभी लोगों के आंखों में आंसू थें ।जवान के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय पुलिस व नागरिक प्रशासन के कई बड़े आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी दिखीं।वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए नवलेश ठाकुर के इस असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


There is no ads to display, Please add some

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed