Aurangabad : ट्रक की जोरदार टक्कर में लूना सवार की मौत, एक घायल

0
news

एस के मिश्रा

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज रोड में चातर मोड़ के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने अब्दुलपुर निवासी शिवशंकर साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल 40 वर्षीय उपेंद्र साव का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।


घायल उपेंद्र साव ने बताया कि दोनों लूना से अपने घर वार से पूजा-पाठ कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चातर मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सर्जुन साव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


हादसे में सर्जुन साव की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन एवं सरकार से उचित मुआवजा देने तथा दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed