औरंगाबाद :देव(कंचनपुर) पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई: नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में कार्बाइन और मैगजीन बरामद
Magadh Express: औरंगाबाद जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।
अभियान का विवरण: ARG टीम STF, अभियान दल-04 STF गयाजी और जिला औरंगाबाद के देव कंचनपुर थाना पुलिस टीम की संयुक्त टुकड़ी ने कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की ओर जाने वाले जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

बरामद हथियार एवं सामग्री: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को निम्नलिखित हथियार और कलपुर्जे बरामद हुए:
- 1 पुलिस कार्बाइन
- 1 मैगजीन
- स्लाइड एवं स्प्रिंग
बरामद हथियार का विवरण: बरामद कार्बाइन के ब्रीच ब्लॉक (Breech block) पर आर्सनल नंबर ICR 1098-8335 अंकित है, जबकि मैगजीन लॉकिंग के ऊपर 9MM CARBINE SUB MACHING 001996 अंकित पाया गया है।
सुरक्षा बल इलाके में लगातार चौकसी बरत रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।इसकी जानकारी कंचनपुर थानाध्यक्ष ने दी है ।
