औरंगाबाद: भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय मिश्रा का मगध मेडिकल कॉलेज में निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

0
1001531620

Magadh Express:प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल सदस्य रहे मृत्युंजय मिश्रा का शनिवार देर शाम गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद और गया जेल में बंद थे।

​अचानक बिगड़ी थी तबीयत

​मृत्युंजय मिश्रा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत रफीगंज क्षेत्र के मिश्र बिगहा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद कारा प्रशासन ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

​परिजनों को सौंपी गई पार्थिव शरीर

​घटना की सूचना मिलते ही कारा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को इसकी आधिकारिक सूचना दी। सूचना पाकर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय मिश्रा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मिश्र बिगहा लाया गया है। आज देर शाम उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed