Aurangabad:जन सुराज पार्टी ने विकास कुमार सिंह उर्फ ‘बबलू सिंह’ को बनाया औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी

0
IMG-20260415-WA0179

Magadh Express:बिहार की राजनीति में तेजी से उभर रही ‘जन सुराज पार्टी’ ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व ने रफीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा

विकास कुमार सिंह की यह नियुक्ति जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती और प्रदेश चुनाव प्रभारी किशोर कुमार मुन्ना के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से की गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि जन सुराज के प्रति बबलू सिंह के समर्पण, सक्रियता और संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि विकास कुमार सिंह विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और जन सुराज के ‘बिहार नव निर्माण अभियान’ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने की खबर मिलते ही औरंगाबाद के जन सुराज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस फैसले से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

बधाई देने वालों का लगा तांता

इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। बबलू सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जन सुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।


Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed