औरंगाबाद :दो वारंटी गिरफ्तार,पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कंचनबारा गांव से छापेमारी कर पुलिस ने दो एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के कंचनबारा गांव निवासी ब्यास राम तथा राजू राम के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार टंडवा थाना क्षेत्र के कंचनबारा गांव निवासी ब्यास राम तथा राजू राम के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही छापेमारी अभियान में एस आई संजय कुमार यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।