औरंगाबाद : देव में किसानो ने दिया एकदिवसीय धरना ,मुख्यमंत्री के नाम सौपा पत्र, कहा- SH 101 पथ में अधिग्रहित भूमि का उचित मुआबजा बाजार मूल्य के अनुसार हम सबों का हक

0
6a92bd5f-ea53-4852-946c-a7a734af8a5a

मगध एक्सप्रेस :- औरंगाबाद जिले में अम्बा से मदनपुर भाया देव बनाने वाला SH 101 पथ के अंतर्गत देव नगर पंचायत के कन्हैया मोड, चांदपुर अंश, सुदी बिगहा, सरब बिगहा, एवं हरिकीर्तन बिगहा से आगे देव मदनपुर पथ के पैक्स गोदाम तक अधिग्रहित भूमि का उचित मुआबजा निर्धारित करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देव के किसानो ने अंचलाधिकारी देव को सौपा है।

देव के किसानो ने आज देव प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना देते हुए मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौपा है। किसानो का कहना है कि वर्तमान में अम्बा से मदनपुर तक देव होते हुए SH 101 सड़क बन रहा है। निर्माणधीन सड़क के लिए देव नगर पंचायत एवं बेढ़नी पंचायत के चांदपुर गाँव का अंश की कुछ भूमि जो नगर पंचायत देव से सटा हैं का अधिग्रहण कार्य विभाग द्वारा किया जाता हैं। इस संबंध स्पष्ट करना हैं कि अधिग्रहित भूमि का विभाग द्वारा धनहर घोषीत करते हुए मुआबजा राशि 18000X4 प्रति डिस्मिल तय किया जाता हैं जो नैसर्गिक न्याय कि अवधारणा के सवर्था विपरीत है। जबकि राजस्व विभाग द्वारा भूमि अभिलेख निबंधन हेतु 2 लाख 10 हजार रुपये प्रति डिसमिल का जरसमन तय हैं।

विदित हैं कि हम सब सड़क निर्माण कार्य का समर्थन करते हैं, किन्तु अधिग्रहित भूमि का उचित मुआबजा बाजार मूल्य के अनुसार हम सबों का हक हैं। हम सभी किसानों के हक में सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार SH 101 के निर्माण के लिए कन्हैया मोड, चांदपुर अंश, सुदी बिगहा, सरब बिगहा, हरिकीर्तन बिगहा से आगे देव मदनपुर पथ के पैक्स गोदाम तक पुर्नसत्यापन करा कर अधिग्रहित भूमि को आवासीय योग्य भूमि घोसीत करते हुए मुआबजा निर्धारण करने एवं उचित मुआबजा भुगतान कराने कि मांग करते है। इस धरना कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष सह नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार शाहिल ,उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता , भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह , अमरेंद्र कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed