Aurangabad:तीस लाख रुपये गबन के आरोप में दुगूल पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

0
IMG-20250111-WA0487

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के दुगुल पैक्स के पूर्व अध्यक्ष सुमेर प्रसाद को कासमा थाना की पुलिस ने गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा दुगुल पैक्स के पूर्व अध्यक्ष सुमेर प्रसाद के विरुद्ध करीब 30 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 221/24 प्रतिवेदित कराया था।

प्राथमिकी के अनुसार पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023_24 में 432 एमटी धान का क्रय किया गया था। जिसमे 134 एमटी धान का चावल राज्य खाद्य निगम को नही जमा किया गया। और ना ही गोदाम में धान उपलब्ध था। जिसके आलोक में बार बार सूचित किया जाता रहा है। ऐसी परिस्थिति में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता, सरकारी योजनाओं को विफल करने के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी किया गया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed