औरंगाबाद :निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन,छात्र छात्राओं की हुई जांच

0
IMG-20220910-WA0075

Magadh Express :औरंगाबाद जिले के गोह प्रखण्ड के इब्राहिमपुर मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार के दिन डॉ ओमप्रकाश मिश्रा के देखरेख में निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजमोहन राम एवं डॉ ओमप्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में 70 छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का दांत जांच कर मुफ्त में दवा दिया गया।


डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि आज के बच्चों में दांत के प्रति अच्छी जानकारी होनी जरूरी है दांतों की देखभाल कैसे करनी है ब्रश कैसे करना है ।
प्रधानाध्यापक बृजमोहन राम ने बताया कि गांव के विद्यालय में बच्चों के बीच इस प्रकार का महत्वपूर्ण काम डॉ ओमप्रकाश मिश्रा जी के द्वारा किया गया जो कॉफी काबिले तारीफ है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजित कुमार,सनू कुमार, रामाशीष कुमार, रविन्द्र कुमार,आनन्द, लवकुश,गोलू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed