औरंगाबाद:ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,पुलिस को देख चालक फरार

0
IMG-20220822-WA0049

संदीप कुमार

Magadh Express :औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोहा पीपर गांव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर ओवरलोड बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा है। पुलिस ने अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर व मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये जिला माइनिंग विभाग को पत्र भेज दिया है। अवैध बालू खनन में लगे ट्रैक्टर जब्त होने से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मामले में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बालू घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान लोहा पीपर गांव के समीप से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड कर ले जाते हुए पाया गया। छापेमारी दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा । ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में लाया गया है। छापेमारी अभियान में ए एस आई ललन प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed