Aurangabad :चोरी के बिजली तार के साथ पाँच गिरफ्तार: माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
1000892288

संदीप कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को चोरी किए गए बिजली के तार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल एक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान, पुलिस ने पाँच लोगों को चोरी के बिजली तार के साथ गिरफ्तार किया।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये सभी आरोपी चोरी किए गए बिजली के तार को बेचने की फिराक में थे।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
| मोहित कुमार ,पिता अशोक चौधरी, रामगढ, अगरेर थाना (रोहतास) |
| उपलेश चौधरी , पिता बद्री चौधरी | रामगढ, अगरेर थाना (रोहतास) |
| दीपक कुमार ,पिता सतेंद्र चौधरी | रामगढ, अगरेर थाना (रोहतास) |
| सुरेश चौधरी,पिता स्वर्गीय यमुना चौधरी | शिशिरित, धरमपुरा थाना |
| मोहम्मद फिरोज ,पिता मोहम्मद नईमुद्दीन अंसारी | रेही, शिवसागर थाना |


छापेमारी टीम,और आगे की कार्यवाई
छापेमारी अभियान में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय, एसआई मनीष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed