दुर्गा पूजा को लेकर निकला गया फ्लैग मार्च ,असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।

0
IMG-20250930-WA0007

रफीगंज से एस. के मिश्र

दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष शम्भू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, मुरली चौक,डिहवार स्थान लोहार गली होते हुए महराजगंज मोड़, न्यू एरिया ,नज़रुल मिया मोड़, कलाली मोड़ ,कासमा बस स्टैंड होते हुये थाना परिसर में सम्पन्न हुआ।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। पूजा स्थल पर पुलिस बल के जवान चप्पे चप्पे पर रहेंगे। हर जगह सीसीटीवी लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में अभी से ही पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है। पूजा शान्ति पूर्ण मनाने के लिए दोनों समुदायों से अपील किया कि आपसी भाईचारा सौहार्द बनाकर पर्व को मनाए। असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा कैमरा के माध्यम से पैनी नजर रखी जाएगी।

अफवाहों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एस आई मिथलेश कुमार , आकाश कुमार , वाजपेयी जी, संजय पासवान,सहित कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed