Aurangabad : महाजन और साहूकार को सख्त निर्देश: जीविका दीदीयों के ऋण का दुरुपयोग नहीं होगा

0
IMG-20250929-WA0096

Magadh Express:औरंगाबाद जिला सभागार में उपविकास महोदया एवं आरक्षी अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में जिले के microfinance( NBFC) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री महिला रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत जीविका दीदीयों को दी जाने वाली राशि के सुनिश्चित एवं पारदर्शी उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी करना था।

बैठक में निम्नलिखित निर्देश से दिए गए:

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्राप्त का किसी भी स्थिति में पूर्ववर्ती ऋण के समायोजन हेतु उपयोग नहीं किया जाएगा।

यह राशि जीविका समूह की दीदियों के आजीविका संवर्धन हेतु निर्धारित है – जैसे कि कोई नया व्यवसाय प्रारंभ करना, स्वरोजगार गतिविधियाँ आदि।

कोई भी महाजन अथवा साहूकार इस राशि पर दावा नहीं कर सकता, न ही लाभुकों से इसे वसूल सकता है। प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed