औरंगाबाद: खेत में काम कर रहे दो चचेरे भाइयों पर गिरी आसमानी आफत, एक की मौत-दूसरा घायल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शनिवार की दोपहर आसमान से गिरी बिजली ने दो चचेरे भाइयों की जिंदगी उजाड़ दी। खेत में सोहनी का काम कर रहे विक्रम कुमार (22 वर्ष) और बिकु कुमार (23 वर्ष) अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना में विक्रम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बिकु गंभीर रूप से झुलस गया।

गंभीर रूप से घायल बिकु को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। मृतक विक्रम बहुआरा गांव निवासी राजेंद्र भगत का इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक विक्रम की अभी शादी भी नहीं हुई थी और अब घर में उसकी सिर्फ दो बहनें ही बची हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई खेत में काम कर ही रहे थे कि अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और यह हादसा हो गया। विक्रम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed