Aurangabad:(देव)शराब के नशे में किया था मां बेटे पर जानलेवा हमला,हमलावर कोइरी भुइया गिरफ्तार

0
1000462200

Magadh Express :औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेलसारा भुइयाँ बिगहा गांव में 16 अगस्त, 2025 की रात करीब 8 बजे आपसी विवाद को लेकर हुए हिंसक झगड़े में मां और बेटा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना में आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक व्यक्ति के सिर पर हमला किया और बीच-बचाव करने आई उसकी मां का भी नाक फोड़ दिया। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


पीड़ित संजय भुइयाँ (पिता- भोला भुइयाँ) ने बताया कि उनके ही गांव का कोयरी भुइयाँ (पिता- पिलसिट भुइयाँ) 16 अगस्त की रात शराब पीकर अपने पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। शोर सुनकर संजय जब वहां पहुंचे, तो कोयरी भुइयाँ ने उन्हें गाली देनी शुरू कर दी और उनके सिर पर कड़ा से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।

संजय की मां तेतरी देवी जब अपने बेटे को बचाने आईं, तो कोयरी भुइया ने उनके साथ भी मारपीट की और उनका नाक फोड़ दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने अपने घर से तलवार निकालकर मां-बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ितों को तुरंत देव के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से तेतरी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया था ।


संजय भुइयाँ ने यह भी बताया कि 17 अगस्त को सुबह आरोपी कोयरी भुइयाँ ने उन्हें दोबारा धमकी दी, जिसमें उसने कहा कि वह रात में सोए हुए उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार बहुत डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करते ही कांड संख्या 207/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया था ।

देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद आज अनुसंधानकर्ता एएसआई विवेक कुमार ने कोइरी भुइया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed