Aurangabad,एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार,पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया जेल

0
IMG-20250901-WA0020

संदीप कुमार

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवानोखाप से छापेमारी कर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना क्षेत्र के भवानोंखाप गांव निवासी रंजीत बंजारा के खिलाफ एक कांड में न्यायालय से वारंट निर्गत था और वह फरार चल रहा था।

जिसे पुलिस ने छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले मे नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार नवीनगर थाना क्षेत्र के भवानों खाप गांव निवासी रंजीत बंजारा पिता बलू बंजारा के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही छापेमारी अभियान मे एस आई संजय कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed