औरंगाबाद :मशाल योजना के तहत अंतरविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र उच्च विद्यालय माझियावां में बिहार सरकार द्वारा खेल विभाग, शिक्षा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मध्य मध्य विद्यालय सुरार,मध्य विद्यालय घिरसिंडी,मध्य विद्यालय गम्हरिया,मध्य विद्यालय गोसाईडीह,मध्य विद्यालय कर्मडीह,मध्य विद्यालय मझिआवा के छात्रा/छात्राओं द्वारा मशाल कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल कराया गया।कार्यक्रम में साइकल रेस,कबड्डी,गोला ,दौड़ के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं विभिन्न खेलो में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग जरूर लेना चाहिए। आज खेल क्षेत्र में भी रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। खेलकूद जीवन में अनेक उत्तम गुणों का विकास करता है। खेलों से शरीर चुस्त, फुर्तीला एवं बलिष्ठ होता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती है, बल्कि हारने वाले को भविष्य में जीतने की प्रेरणा मिलती है। हारजीत की परवाह किए बगैर खेलना चाहिए। खेलकूद के जरिये खिलाड़ियों में सामूहिक खेलकूद की भावना का विकास होता है।
मौके पर मुख्य अतिथि मध्य विद्यालय सुरार के शिक्षक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह संकुल समन्वयक अभिषेक नारायण सिंह,शिक्षक अरविंद कुमार सिंह,धीरेंद्र सिंह,संतोष ठाकुर,,नितेश कुमार,शैलेंद्र कुमार सिंह,शिवपूजन राम,सुभाष पांडेय,नीतू कुमारी,राणा संग्राम सिंह,अभिषेक रंजन,हरिनारायण सिंह,विवेक कुमार सिंह,कौशल किशोर,शकील हैदर,शाहिद कमल,सरोज कुमारी ,अखलेश राम उपस्थित थे।