औरंगाबाद :असामाजिक तत्वों ने खलिहान में लगाई आग, धान के बोझे जल कर राख

0
2cf3923f-42ff-4e16-9a4a-0df8f263ab5c

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत अंतर्गत सिन्दूरीया गांव के खलिहान में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे किसान शिवपुजन सिंह,देवपुजन सिंह,जितेन्द्र सिंह,बिरेन्द्र सिंह,प्रमोद सिंह का लाखों रुपये का धान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, खलिहान से आग की लपटें उठती देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। इसे सुनकर गांव के लोग खलिहान की ओर दौड़े और मोटर पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया वही घटना की जानकारी माली थाना पुलिस तथा दमकल को दी गयी।

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुए, लेकिन तब तक खलिहान में रखा धान का बोझा जल गया।घटना से किसान के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित किसानों ने इस मामले में बताया कि आगलगी की घटना में 8000 धान के बोझे जलकर राख हो गयी। आगलगी की घटना गांव के ही व्यक्ति के द्वारा की गयी है। जिसकी जानकारी थाना पुलिस को दी जायेगी। मामले मे माली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की आगलगी की सूचना मिली है। मामले मे जांच पडताल कर कार्रवाई की जायेगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed