औरंगाबाद:नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 मे टूटी नाली बनी लोगों की परेशानी का सबब

0
IMG-20231206-WA0023

संदीप कुमार

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 मे शनिचर बाजार दुर्गा चौक के समीप सड़क के बीच से गुजरने वाली नाली पर ढक्कन युक्त नाली निर्माण नहीं होने से स्कूली बच्चों महिलाओं और आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आने जाने वाली छोटी बड़ी गाड़ियां दुर्घटना का कई बार शिकार हो चुकी है। आगे भी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है।बताते चलें कि इस मार्ग से शनिचर बाजार,अंबेडकर नगर, मस्जिद गली,ठाकुरबाड़ी रोड, दास मोहल्ला, मंगल बाजार आने जाने का एक प्रमुख मार्ग है।

नाली पर लोहे के पाइप के जालीदारनुमा ढक्कन आने जाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा बनावाया गया था लेकिन अब वह भी टूट गया है। जिसमें फँसकर इस क्षेत्र से गुजरने वाले आम नागरिक सहित छोटी गाडियां साइकल सवार गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।इसके निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड प्रतिनिधि और नगर पंचायत के पदाधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक सूचना दिया गया लेकिन अब तक इस कार्य पर कोई भी पहल नहीं किया गया है।

‌नगर पंचायत नवीनगर के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद अग्रवाल सहित आस पास के लोगों ने क्षोभ व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि नाली का निर्माण की मांग पिछले कई महीनो से नगर पंचायत के पदाधिकारीयो से किया गया है। लेकिन अब तक इस पर कोई भी पहल नहीं किया गया है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed