बिहार:पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को दिया खुला समर्थन

0
FB_IMG_1785282832699

​Magadh Express:बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी “बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिन्हा के पौत्र, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के सुपुत्र, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, औरंगाबाद के पूर्व लोकसभा सांसद, नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल और 1963 बैच के पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी निखिल कुमार सिन्हा ने आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है।

​उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को अपना प्रत्यक्ष और खुला समर्थन देने की घोषणा की है।

​बांकीपुर की जनता से अपील: जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें मतदान

​पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता से विशेष अपील की है कि वे इस चुनाव में पारंपरिक राजनीतिक दीवारों और जाति-धर्म की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर सोचें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे राज्य के उज्ज्वल भविष्य और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान करें।

​उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशांत किशोर के चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

​राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय

​दिग्गज राजनेता और प्रशासनिक सेवा के शीर्ष अनुभव वाले निखिल कुमार द्वारा जन सुराज के उम्मीदवार को समर्थन दिए जाने के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक प्रतिष्ठित और राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले निखिल कुमार के इस समर्थन से बांकीपुर उपचुनाव का समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है और इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed