Aurangabad:(नवीनगर)भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 कार्टून में पिकअप से 255 लीटर शराब जब्त; चालक फरार

0
1001392892


संवाददाता: संदीप कुमार
Magadh Express:औरंगाबाद जिले में शराब माफियाओं और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में माली थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा।

एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर पकड़ा वाहन

जानकारी के अनुसार, माली थाना पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि कच्ची सड़क के रास्ते एक पिकअप वैन पर अवैध शराब की बड़ी खेप लादकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटवा मोड़ से करीब 500 मीटर आगे ग्राम भारथौल के समीप निर्माणाधीन भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी की।पुलिस बल को अचानक सामने देख पिकअप चालक घबरा गया और बीच रास्ते पर ही वाहन को छोड़कर भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

34 कार्टूनों में भरी थी 255 लीटर शराब

पुलिस ने जब लावारिस हालत में छूटे महिंद्रा पिकअप (वाहन संख्या: BR26G-3157) की गहन तलाशी ली, तो उसके भीतर छुपाकर रखे गए कुल 34 कार्टून झारखंड निर्मित ‘टनाका’ देशी शराब बरामद हुई। मापे जाने पर बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 255 लीटर पाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब की खेप और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर थाना लाया।

तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश जारी

“क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। फरार चालक और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
दीपक कुमार राय, थानाध्यक्ष, माली

माली थाना पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जब्त वाहन के निबंधन संख्या के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed