Aurangabad:मदनपुर: बनिया पंचायत के पासवान टोला में 5 माह से पेयजल ठप, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे ग्रामीण

0
IMG-20260312-WA0088

Magadh Express: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल-जल योजना’ मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत के वार्ड नंबर 14 (पासवान टोला) में दम तोड़ती नजर आ रही है। पिछले पांच महीनों से इस महादलित टोले में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों के सामने भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को कोसों दूर भटकना पड़ रहा है।


ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ी मुसीबत
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस टोले के लिए नई नल-जल योजना का टेंडर मेसर्स आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

संवेदक (ठेकेदार) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पाइप बिछाने के लिए गड्ढे तो खोद दिए गए, लेकिन उन्हें भरा नहीं गया।इन खुले गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर और स्थानीय लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।अब तक बोरिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया है और फिलहाल काम पूरी तरह बंद पड़ा है।


प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप की मांग
प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वे पूर्व में भी PHED के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े कार्य को तुरंत शुरू करवाकर बोरिंग कराई जाए।लापरवाह संवेदक पर कार्रवाई की जाए।महादलित टोले के लोगों को अविलंब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed