गया :7 वर्षों से फरार चल रहा था नक्सली रविन्द्र सिंह भोक्ता,घर आया तो विशेष पुलिस टीम ने दबोचा

0
1000361102

Magadh Express:-गया पुलिस एवं SSB के संयुक्त कार्रवाई में 07 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली रविन्द्र सिंह भोक्ता को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है । वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों/अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जारी है।

इसी क्रम में दिनांक-04.08.2025 को गया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली रविन्द्र सिंह भोक्ता डुमरिया थानांतर्गत अपने घर आया हुआ है।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में छकरबंधा थानाध्यक्ष, डुमरिया थानाध्यक्ष, छकरबंधा / डुमरिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारीध्कर्मी एवं SSB 29वीं बटालियन की C कंपनी को शामिल किया गया।

विशेष टीम द्वारा डुमरिया थानांतर्गत मोनवार गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रविन्द्र सिंह भोक्ता, पे० रघुनंदन सिंह भोक्ता, सा० मोनवार, थाना डुमरिया, जिला गया बताया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर छकरबंधा थाना लाया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-21.04.2018 को प्रातः 05:15 बजे के आस-पास कोबरा बटालियन एवं सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से छकरबंधा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहाड़ियों एवं बोल्डरों के बीच से पुलिस बल को लक्षित कर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस संबंध में छकरबंधा थाना कांड संख्या-03/18, दिनांक-21.04.2018, धारा-147/148/149/307/353 भा०द०वि० एवं 27 (1-बी) (ए)/26/27 आर्म्स एक्ट, 17 CLA एक्ट एवं 16/18 UAPA एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज है। अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए नक्सली की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।गिरफ्तार नक्सली का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान जारी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed