औरंगाबाद :वर्षों से फरार चल रहे नक्सली जगलाल भोक्ता गिरफ्तार,जिला पुलिस एवं S.T.F द्वारा संयुक्त रुप से चलाये गये अभियान के तहत गिरफ्तार,कई मामलों में थी तलाश

0
1000105528

Magadh Express:- औरंगाबाद जिले एसडीपीओ 2 सदर अमित कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आसूचना प्राप्त हुआ था कि गिरफ्तार नक्सली जगलाल भोक्ता क्षेत्र में घुमते हुये देखा गया हैं। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निदेशन में औरंगाबाद पुलिस एवं विशेष कार्य बल के साथ संयुक्त रूप से एक टीम गठन किया गया था।

गठित टीम के द्वारा आसूचना के आधार पर फिरार नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता पे० सुखलाल सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशन में औरंगाबाद पुलिस एवं S.T.F (अभियान दल) द्वारा किये गये संयुक्त कारवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-1. जगलाल सिंह भोक्ता पे० सुखलाल सिंह भोक्ता सा० लंगुराही थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद

अपराधिक इतिहासः-1. मदनपुर थाना कांड संख्या-232/20 दिनांक 15.10.20 धारा-384 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17/20/38/39/40 यु०ए०पी० एक्ट2. मदनपुर थाना कांड संख्या-33/22 दिनांक-27.01.22 धारा-18/20/39 यु०ए०पी०ए० एक्ट 1967

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed