औरंगाबाद :समाजसेवी महिला के निधन पर लोगों ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

0
ce6881ba-ba33-49c3-9219-435984772ba2

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के नवीनगर रोड निवासी जदयू मिडिया सेल प्रभारी सोनू कुमार सोनी की दादी समाजसेवी और धर्मनिष्ठ महिला मंटोरा कुंवर का निधन हो गया।उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और प्रभु से उनकी आत्म शांति की कामना की। इनका अंतिम संस्कार गांव स्थित मोक्ष् धाम में किया गया। क्षेत्र के राजनैतिक पार्टियों सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों मे कहा कि गरीब-गुरबों के सुख-दुख में सतत रहने वाली समाजिक व्यक्ति थी। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुयी है। लोगों ने कहा कि कहा कि वे सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी। वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ साथ मृदुभाषी भी थी। भगवान उनके आत्मा की शांति प्रदान करें। वही जदयु नेता सूर्यवंश सिंह,राजीव कुमार रंजन,उदय सिंह,विश्व्जीत कुमार,मुकेश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि सहित गण्यमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed