Aurangabad :संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर प्रखंडों में निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

0
IMG-20260820-WA0089

Magadh Express:संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार 20 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं।


इससे एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय में भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। प्रखंडों में आयोजित कलश यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों, विकास मित्रों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास जी के समतामूलक, मानवतावादी एवं सामाजिक एकता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने समाज में समानता, भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारा एवं मानव कल्याण से जुड़े विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कलश यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को एकता, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से संत गुरु रविदास जी के विचारों एवं उनके समरसता के संकल्प को आत्मसात करने की अपील की गई।


जिला प्रशासन द्वारा 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के समतामूलक विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को और मजबूत करना है।


There is no ads to display, Please add some

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed