Aurangabad :ओबरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज; ओबरा विधायक ने विकास के लिए जनता से मांगी गई राय
Magadh Express: औरंगाबाद जिले के ओबरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और शहरी सुविधाओं के विस्तार को लेकर ओबरा को नगर पंचायत बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।इस कार्य में ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा ने इस जनहित पहल के माध्यम से ओबरा की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया गया है।
सीमित संसाधनों से मिलेगी मुक्ति, बढ़ेगा फंड:
श्री चंद्रा ने वर्तमान में ग्रामीण व्यवस्था के तहत ओबरा के पास सीमित संसाधन हैं। नगर पंचायत बनने से न केवल फंड में भारी बढ़ोतरी होगी, बल्कि शहरी सुविधाएं जैसे—नियमित कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और ड्रेनेज सिस्टम का बेहतर विस्तार हो सकेगा।
जनप्रतिनिधियों को मिलेंगे व्यापक अधिकार:
प्रस्ताव के अनुसार, ओबरा के नगर पंचायत बनने के बाद वार्डों का गठन होगा। चेयरमैन और पार्षदों के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन:
इओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा ने ईस संबंध में कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से शुरुआती वार्ता हो चुकी है।आगामी योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रयास है कि 31 मार्च 2027 के बाद जनगणना प्रक्रिया पूरी होते ही ओबरा को नगर पंचायत की श्रेणी में लाने की आधिकारिक कार्यवाही शुरू की जाए।
जनता की भागीदारी अनिवार्य:
इस पहल को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों से उनकी राय मांगी गई है। लोग अपनी अपेक्षाएं और क्षेत्र के समावेश (Inclusion) को लेकर अपने सुझाव साझा कर सकते हैं ताकि एक व्यवस्थित नगर की रूपरेखा तैयार की जा सके।