Aurangabad:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत नवीनगर नगर पंचायत के 1240 महिला हुई लाभान्वित

0
IMG-20250926-WA0127

संदीप कुमार

नMagadh Express :बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत नगर पंचायत नवीनगर में 1240 लाभार्थी महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट से बटन दबाकर किया। नगर पंचायत नवीनगर के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने बताया कि इस योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के 1240 महिलाओं को जोड़ा गया था जिन्हें इस योजना का लाभ मिला।

सभी लाभार्थियों के खाते में 10,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नगर पंचायत कार्यालय में दिखाया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके।इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 6 महीने बाद मूल्यांकन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना से महिलाओं को अपने घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन में कमी आएगी।इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed