Aurangabad:घर से गायब बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनो मे मचा कोहराम

0
IMG-20250926-WA0027

संदीप कुमार

Magadh Express :औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 गुर्दी गांव से घर से गायब एक बच्चे का शव गांव के ही एक तालाब में शुक्रवार को उतराता मिला। जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मृत बच्चे की पहचान गुर्दी गांव निवासी कृष्णा सिंह के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ कारू के रूप मे की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रिंस गुरूवार दोपहर मे घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया।खोजबीन करते घरवालों को काफी समय बित गया। जिसके बाद शुक्रवार को गांव के ही एक तालाब में बच्चे का शव उतराता मिला।

बच्चे का शव मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। तालाब में बच्चे का शव देखकर गार्मीणो की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मामले मे नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तालाब मे डूबने से बच्चे की मौत प्रतित हो रही है। नहाने के क्रम मे बच्चा शायद गहरे पानी मे चला गया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके बाद ही मौत की सही कारणो का पता चल सकेगा। घटना से पुरे गांव में शोक की लहर है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed