Aurangabad:बीडीओ ने किया कई विधालयो का औचक निरिक्षण व्यव्स्था मे सुधार को लेकर विधालय प्रबंधन को दिए कई निर्देश

0
IMG-20240912-WA0577

संदीप कुमार

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के नवीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने नवीनगर के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विधालय में भोजन का निरिक्षण,विधालय में स्वच्छ्ता व्यव्स्था,पठन पाठन की वर्तमान स्थिति आदि कई बिषयो पर जांच किया व सम्बंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को शिक्षा से जुड़े विधि व्यव्स्था को विद्यालय मे बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया।

इस दौरान प्रखंड बिकास पदाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय अनंदुआ मे बच्चों के लिए चल रहे मध्याह्न भोजन की निरीक्षण किया गया और साफ सफाई को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिया गया। वही कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवीनगर मे निरीक्षण के दौरान बीडीओ द्वारा छात्राओं को घर पर अध्यन के लिए पुस्तक कीट भेट किया गया।बीडीओ ने विद्यालय मे छात्राओं की अनुशासन पर प्रसन्नता जाहिर किया।इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद थी।

वहीं बीडीओ द्वारा नवीनगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि जितना इस विद्यालय में बच्चों का नामांकन है उस हिसाब से बच्चों को पढ़ाने के लिए कमरा नही है। साथ ही बीडीओ ने शौचालय की अधिक आवश्यकता होने की जिक्र किया तथा कई दिशा निर्देश दीया। बीडीओ ने विद्यालय की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया।इस दौरान बीडीओ ने विद्यालय के खेल मैदान मे चहारदीवारी और हैली पैड निर्माण की आवश्यकता जताई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उषा किशोरी सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed