औरंगाबाद में कल से शुरू होगा खरीफ महाभियान, आधुनिक खेती की ट्रेनिंग के साथ किसानों को मिलेंगे कृषि इनपुट: DM

0
1001391662

Magadh Express:औरंगाबाद जिले के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने कमर कस ली है। कृषि विभाग, बिहार के निर्देशानुसार और जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में ‘शारदीय (खरीफ) महाभियान–2026’ का शंखनाद होने जा रहा है।
इसके तहत आगामी 10 जून से 23 जून 2026 तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से प्रखंड स्तरीय ‘प्रशिक्षण-सह-उपादान (कृषि इनपुट) वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। इस महाभियान में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा न सिर्फ उन्नत खेती के गुर सिखाए जाएंगे, बल्कि जरूरी कृषि सामग्री और सरकारी योजनाओं का लाभ भी ऑन-द-स्पॉट दिया जाएगा।

हर प्रखंड से जुटेंगे 300 किसान, एलईटी रथ से होगा प्रचार-प्रसार

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने इस महाभियान को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं:

  • भारी सहभागिता: प्रत्येक प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में कम से कम 250 से 300 प्रगतिशील किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का टारगेट दिया गया है।
  • अधिकारियों की जवाबदेही: किसानों को प्रशिक्षण केंद्र तक लाने की पूरी जिम्मेदारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM), कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों की होगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) अपने स्तर से इन कर्मियों की जवाबदेही तय करेंगे।
  • एलईडी रथ से जागरूकता: महाभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पूरे जिले में डिजिटल एलईडी रथ दौड़ाए जाएंगे।
  • जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी: स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत सूचना देकर आमंत्रित किया जाएगा।

नोट कर लें अपने प्रखंड का शेड्यूल (10 जून से 23 जून तक):

जिले के सभी 11 प्रखंडों के लिए प्रशिक्षण और उपादान वितरण की तारीखें तय कर दी गई हैं। पहले दिन ट्रेनिंग होगी और अगले दिन से कृषि सामग्री का वितरण शुरू होगा:

प्रखंड का नामप्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की तिथिउपादान वितरण शुरू होने की तिथि
औरंगाबाद10 जून 202611 जून 2026
बारून11 जून 202612 जून 2026
ओबरा12 जून 202613 जून 2026
दाउदनगर13 जून 202615 जून 2026
हसपुरा15 जून 202616 जून 2026
गोह16 जून 202617 जून 2026
रफीगंज17 जून 202618 जून 2026
मदनपुर18 जून 202619 जून 2026
देव19 जून 202620 जून 2026
कुटुम्बा20 जून 202622 जून 2026
नवीनगर22 जून 202623 जून 2026

वैज्ञानिक देंगे खेती के नए नुस्खे

इस शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की तकनीक बताई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से खरीफ फसलों (धान, मक्का आदि) के उन्नत बीजों का चयन, वैज्ञानिक विधि से नर्सरी तैयार करना, जैविक खाद का उपयोग, कीट प्रबंधन और जल संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।जिला प्रशासन ने अपील की है कि तय तिथियों के अनुसार संबंधित प्रखंड के किसान भाई समय पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर इस महाभियान का हिस्सा बनें और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed