औरंगाबाद : देव के भटकुर में सजेगा धार्मिक अनुष्ठान: श्री श्री रूद्र महायज्ञ और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून से,युद्ध स्तर पर हो रही तैयारी
Magadh Express: बिहार के औरंगाबाद जिले के देव अंचल अंतर्गत ग्राम भटकुर की पावन धरती पर आगामी 17 जून 2026 से एक भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होने जा रही है। समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सौजन्य से यहाँ “श्री श्री रूद्र महायज्ञ एवं ग्राम देवी श्री शिव परिवार सहित हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह लोक मंगलकारी अनुष्ठान 17 जून 2026 से शुरू होकर 25 जून 2026 तक श्रद्धा और उल्लास के साथ चलेगा।

नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
यज्ञ समिति द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस महाअनुष्ठान में कई विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
- 17 जून 2026: भव्य शोभा यात्रा और पंचांग पूजन के साथ अनुष्ठान का शंखनाद होगा।
- 18 जून 2026: संपूर्ण यज्ञीय विधि-विधान प्रारंभ होगा, जो लगातार 25 जून 2026 तक अनवरत चलेगा।
- सायंकालीन कार्यक्रम (प्रतिदिन): पावन धाम नैमिषारण्य से पधारी हुईं, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की कृपा पात्रा सुश्री राधा सहचरी जी के मुखारविंद से प्रतिदिन संगीतमय श्री मदभागवत महापुराण की पावन कथा अमृत वर्षा होगी।
इस महायज्ञ को अनंत विभूषित जगद्गुरु स्वामी श्री श्री 1008 श्री राघवाचार्य जी महाराज (अयोध्या) के कृपा पात्र श्री श्री 108 श्री गौतम प्रियदर्शी जी महाराज का भी विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
अटूट भंडारा और महाभंडारे का आयोजन
इस धार्मिक उत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। 17 जून से 25 जून 2026 तक यहाँ प्रतिदिन अनवरत भंडारा चलाया जाएगा। इसके अलावा, यज्ञ की पूर्णाहुति के अगले दिन यानी 26 जून 2026 को एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति की अपील
भटकुर की यज्ञ समिति ने सभी धर्मानुरागी सज्जनों, माताओं और बहनों से इस लोक मंगलकारी अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए तन, मन, धन और पूर्ण मनोयोग से अपनी भागीदारी निभाने का सादर आमंत्रण दिया है।
यदि आप इस आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी या सहयोग देना चाहते हैं, तो यज्ञ समिति के आधिकारिक मोबाइल नंबरों 7004187385, 6265807902, 9006531198 पर संपर्क कर सकते हैं।या जिन्हें धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होना है वो या कलश लेने के लिए सम्पर्क करे 9525372665,7564835828 ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल,प्रकाश,आवासन,भोजन ,तथा सुरक्षा की पूरी तैयारियां चल रही है ।श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में कोई परेशानी नहीं हो इसका समुचित प्रबंध किया जा रहा है ।
