Aurangabad:बटाने नदी पुल का डायवर्सन कार्य 15 जून से होगा शुरू, DM ने दिए तेजी से काम करने के निर्देश

0
IMG-20260609-WA0229

Magadh Express:बटाने नदी पर स्थित पुल के डायवर्सन और पुल निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुरू करने और क्षेत्र में आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिए।

​15 जून से शुरू होगा डायवर्सन का काम

​बैठक के दौरान एनएच-139 के सहायक अभियंता ने बताया कि डायवर्सन निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगामी 13 जून को तकनीकी बीड और 14 जून को वित्तीय बीड खोली जाएगी। सभी नियम और प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 15 जून 2026 से डायवर्सन निर्माण का कार्य ग्राउंड पर शुरू कर दिया जाएगा।

​पुल निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

​जिला पदाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) से पुल निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस रूट पर भारी वाहनों के परिचालन को देखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। तकनीकी समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि पुल के ऊपरी हिस्से का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए विभागीय स्तर पर स्थल निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है।

​DM के मुख्य निर्देश:

  • एक सप्ताह में हो अंबा-बारुण पथ पुल की मरम्मत: डीएम ने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि अंबा–बारुण पथ पर स्थित पुल के मरम्मत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसे एक हफ्ते के अंदर पूरा करें।
  • दुर्घटना रोकने के लिए लगेंगे साइन बोर्ड: बारुण पथ पर हादसों को रोकने के लिए आवश्यक जगहों पर स्पीड लिमिट (गति सीमा) संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनता की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्री संतन कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed