संदीप कुमार
मगध एक्सप्रेस [ 15 जनवरी 19 ];–औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बसन बिगहा मोड़ के समीप ओम पब्लिक स्कूल का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉo ओम राजपूत ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती वन्दना एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो का स्वागत ओम पब्लिक स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश एवं प्राचार्य खुशबु कुमारी के द्वारा मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुक्के देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम पब्लिक स्कुल के निदेशक ओम प्रकाश ने कहा कि हम नवीनगर में शिक्षा का अलख जगाने आए हैं और हम चाहते हैं कि नवीनगर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाए। हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सभी तरह के सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर योग्य शिक्षकों के द्वारा बच्चों को शिक्षा दिया जाएगा और यहां गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाएगा।
इस दौरान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, चंद्रगढ़ पंचायत मुखिया अमोद कुमार चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार,वार्ड पार्षद रमन कुमार, वार्ड पार्षद अजय कुमार ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, भाजपा नेता सह पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अभय कुमार सिंह ,युवा मोर्चा नगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष लल्लू सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
897 total views, 3 views today
Amazing
Amazin